सोशल मीडिया पर दिल्ली में क्लास

हमीरपुर। 2014 की लोकसभा जंग के लिए कांग्रेस भी आईटी क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। सोशल मीडिया की लोकप्रियता और पहुंच को ध्यान में रखते हुए किनारा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस ने आईटी उपयोग के साथ ही सोशल मीडिया में पकड़ मजबूत करने की कवायद शुरू की है। कांग्रेस ने चुनावी तैयारी की दृष्टि से हर प्रदेश में सोशल मीडिया विंग तैयार किया है तथा विंग का इंचार्ज प्रदेश महासचिव को लगाया गया है।
वीरवार को दिल्ली में सोशल मीडिया विंग के सदस्यों के लिए एक दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदेश से भी पांच सदस्यों के दल तथा इंचार्ज महासचिव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। सदस्यों को सोशल मीडिया को लेकर टिप्स दिए गए। सोशल मीडिया के माध्यम से देश के अन्य वरिष्ठ नेताओं से कैसे विचार-विमर्श कर सकते हैं, ज्वलंत विषयों पर त्वरित टिप्पणी के लिए राय ले सकते हैं। पूर्व में कांग्रेस प्रवक्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और आईटी के उपयोग को लेकर टिप्स दिए गए थे। कहा जाए तो हाईटेक मोदी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस भी तैयारी कर रही है।
इंचार्ज अजय माकन, प्रिया दत्त तथा सदस्यों को दीपेंद्र हुड्डा की टीम ने प्रशिक्षण दिया। प्रदेश से सदस्यों में आशीष बुटेल, राजेंद्र वर्मा, अमित नंदा, जय कुमार सूद, राजेंद्र शर्मा ने भाग लिया। उनके साथ इंचार्ज महासचिव सुनील शर्मा भाग लिया। वीरवार देर शाम सभी इंचार्ज महासचिवों की राहुल गांधी के साथ बैठक निर्धारित थी।

विंग के सदस्यों को अलग तथा इंचार्ज को अलग प्रशिक्षण दिया गया है। इससे सोशल मीडिया में भी पकड़ को मजबूत किया जा सके। कार्यकर्ता हमेशा अपडेट रहें।
-सुनील शर्मा, इंचार्ज, सोशल मीडिया विंग एवं कांग्रेस महासचिव

Related posts