सैनिक अशोक को नम आंखों से विदाई

गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ के अंतर्गत गाहली निवासी हवलदार अशोक कुमार का शव वीरवार सुबह पांच बजे पैतृक गांव पहुंचा तो सारे गांव में माहौल गमगीन हो गया। अशोक कुमार को पूरे राजकीय ससम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अशोक कुमार के छोटे बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कर्नल राजेश बारी की ओर से सूबेदार किशन चंद ने श्रद्धांजलि दी। अशोक कुमार 15 मध्यम तोपखाना रेजिमेंट में भर्ती था। सूबेदार किशन चंद के नेतृत्व में सेना के आठ जवान पाल सिंह, रवि दत्त, सुरेश कुमार, भीम सिंह, दलजीत सिंह, यश पाल और बीएस धीमान शव लेकर आए। सूबेदार किशन चंद ने बताया कि अशोक कुमार साहसी और ईमानदार था। ड्यूटी के समय उसे ब्रेन हैमरेज हो गया। अशोक कुमार को एमएच सतवारी अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। हवलदार अशोक कुमार को नम आंखों से विदाई दी गई।

Related posts