सैंज में खंडस्तरीय खेलकूद शुरू

सैंज (कुल्लू)। राजीव गांधी खेल अभियान तथा युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक स्तर की इन खेलकूद प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन खेलों में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एनएचपीसी चरण-3 के महाप्रबंधक सीबी सिंह रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए सीबी सिंह ने कहा कि खेलों की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। उन्होंने इस दौरान सैंज स्कूल के खेल मैदान और दो कमरों का निर्माण करने के लिए 14 लाख देने की घोषणा की। वहीं स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए 100 डेस्क भी देने का ऐलान किया। स्कूल के प्र्रधानाचार्य नेस राम भारती ने मुख्यातिथि का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान देवता लक्ष्मी नारायण के कारदार जगरनाथ सिंह व एसएमसी प्रधान शेर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Related posts