सेक्टर 59 व 60 में आठ घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

नोएडा। सेक्टर-59 व 60 में शनिवार और रविवार को आठ-आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। दोनों सेक्टरों में वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) बदले जाने हैं। विभाग ने पहले चरण में शनिवार की सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है जबकि शेष काम रविवार को पूरा किया जाएगा। बिजली विभाग के एसडीओ सेवा राम ने बताया कि सेक्टर 59 व 60 में लगे वीसीबी उपकरण पुराने और खराब हो गए हैं। इन्हें बदलने के लिए शनिवार को सेक्टर 59 के कुछ हिस्सों और सेक्टर 60 के सभी ब्लाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। दोनों औद्योगिक सेक्टर हैं। यहां बड़ी संख्या में कंपनियां हैं जहां पर शनिवार-रविवार को छुट्टी रहती है।

Related posts