सृजल ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब

कुल्लू। निहाल कराटे स्कूल की ओर से आयोजित छठी दो दिवसीय गी तोकू काई कोचिंग और ग्रेडिंग शिविर का समापन डीएसपी संजय शर्मा ने किया। मुख्यातिथि का स्वागत हिमाचल प्रदेश कराटे डू महासंघ के मुख्य प्रशिक्षक सेनसाई निहाल और अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कुल्लवी अंदाज और स्मृति चिन्ह देकर किया। इस शिविर के दौरान 70 के लगभग छात्रों ने भाग लिया। इसमें निहाल कराटे स्कूल, हॉली एंजल्स स्कूल, सीसे स्कूल सुल्तानपुर, डीएवी मौहल तथा एलएमएस कुल्लू के छात्रों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में बीस छात्रों ने ग्रेडिंग परीक्षा पास की। इसमें निहाल कराटे स्कूल के विशाल ठाकुर, हॉली एंजल्स स्कूल के अक्षित, सुकृति वरुण, अंकित अंश, हिमांशु, सृजल, पीयूष को यलो बेल्ट, हॉली एंजल्स स्कूल के रौनित, राज, दाबा, गुलशन, संजीव ठाकुर, आयुष ठाकुर, आर्यन, अनुराग, नैंसी, शिवांगना, रीतिका को ऑरेंज बेल्ट तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैनपाई मनीषा ने काता और ज्योत्सना ने पांच ट्यूबों का बंडल तोड़ा। वहीं, हॉली एंजल्स स्कूल के आयुष ने दस टाइलें आग लगाकर तोड़ीं। नन्हे छात्र सृजल ने हवा में कई हैरतअंगेज कारनामे किए। सीनियर ब्लैक बेल्ट में जूनियर निहाल, भूपेंद्र कुमार और ब्राउन बेल्ट महेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। डीसएपी संजय शर्मा ने कहा कि बच्चों और महिलाओं को कराटे का प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि कराटे का गुर किसी भी विकट स्थिति में आत्म रक्षा के लिए लाभदायक है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बंतो चौधरी, उपाध्यक्ष राजीव पाधा, संयुक्त सचिव हरीश शर्मा, संगठन सचिव जूनियर निहाल, सदस्य भूपेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, दुनी चंद, आतिश कुमार और हेम राज उपस्थित रहे।

Related posts