
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत बस चालक और परिचालक आपस में भिड़ गए। एक निजी बस के परिचालक ने दूसरी बस के चालक की डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हेमराज निवासी पिदड़ता, भोरंज ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह एक निजी बस में बतौर चालक कार्यरत है। सोमवार शाम 6.15 बजे वह जाहू से बस लेकर वाया सुलगवान, भरेड़ी होकर हमीरपुर जा रहा था। जैसे ही बस सुलगवान पहुंची तो दूसरी निजी बस के परिचालक लबली ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। लात घूंसों भी मारे। उसके परिचालक अश्वनी कुमार ने चालक हेमराज को बचाने की कोशिश की, मगर एक और निजी बस के चालक व परिचालक आ गए और उन्होंने अश्वनी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान परिचालक अश्वनी कुमार का कैश बैग नीचे गिर गया था जिससे 6900 रुपये की नकदी गुम हो गई है। पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
