
कुल्लू। लोनिवि के मिनिस्ट्री स्टाफ एसोसिएशन कुल्लू इकाई के चुनाव में सुमन सोनी को तीसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। राम लाल और राकेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, तुले राम महासचिव, मीनू पंडित महिला उपप्रधान, खेम प्रकाश कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार संयुक्त सचिव, किशन ठाकुर को संगठन सचिव, विजेंद्र सिंह तथा अश्वनी कुमार को प्रेस सचिव चुना है। चुनाव अधिकारी भगत राम ठाकुर की अध्यक्षता में चुनाव के बाद नियुक्त सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी का कार्यकाल दो साल तक रहेगा।
