
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में मंगलवार को आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य लक्ष्मण दास और एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने की। इस मौके पर खंड स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय माध्यमिक पाठशाला पिपलागे व नरैश के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्रा सुमन सेन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आठवीं कक्षा का पीयूष दूसरे और नौवीं कक्षा की छात्रा मोनिका तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में जमा दो की छात्रा अनिता राज प्रथम, पिपलागे स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा उमावंती दूसरे और नरैश स्कूल की छात्रा नेहा तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में जमा दो का छात्र गंगे राम पहले, दसवीं का छात्र अजय दूसरे और पिपलागे स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा खुशी तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में भुंतर स्कूल की छात्रा सुरभि और पिपलागे स्कूल की हेमलता पहले और नरैश और पिपलागे स्कूल की वैशाली व रेखा दूसरे तथा भुंतर स्कूल की छात्रा नीलम और रिगजिन आंगमों तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में विपाशा और अनिता राजा प्रथम, रीता और सुरभि दूसरे और सुनैना व रेखा तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर पिपलागे और नरैश स्कूल की मुख्याध्यापिका अंजलि कपूर और प्रियंका शर्मा, प्रवक्ता राजन भारद्वाज, धनी राम, प्रेम दास, इंदू व चेतन देवी आदि उपस्थित रहे।
