सुनिधि सहित अन्य बच्चों को मिला सम्मान

बिलासपुर। हिमाचल शिक्षा समिति से संबद्ध विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान का प्रांत सम्मेलन बिलासपुर के निहाल सेक्टर स्थित एसवीएम स्कूल में शुरू हो गया है। सम्मेलन के शुभारंभ मौके पर हिमाचल शिक्षा समिति के मार्गदर्शन अच्छर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्या भारती सामान्य जन की शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्या भारती द्वारा देश भर में 26 हजार शिक्षण संस्थानों में एक लाख 31 हजार आचार्य-दीदियों द्वारा 30 लाख छात्र-छात्राओं को शिक्षण दिया जा रहा है।
राज्य स्तरीय इस सम्मेलन में प्रदेश भर से 230 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में वर्ष 2012 में दसवीं कक्षा की प्रदेश मेरिट सूची ने स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान एसवीएम नित्थर की छात्रा अनुपमा भारती, हरिपुर सुंदरनगर के मेहुल चौधरी, अंशुमाली, विकास नगर शिमला की सुनिधि पटियाल, दयोल सरस्वती विद्या मंदिर के विजय मिन्हास को 31 सौ-31 सौ रुपये तथा स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सम्मेलन में प्रधानाचार्य अजीत ठाकुर, संजीव कुमार, अमीता भारद्वाज, सुमित कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र, संरक्षक चेतराम, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह मेहता, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार, महामंत्री देवीरूप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts