सुजानपुर होली मेले का शुभारंभ

सुजानपुर (हमीरपुर)। झंडा रस्म के साथ ही सुजानपुर होली मेले का शुभारंभ हो गया। वर्षों से चली आ रही परंपरा को अजय पुवारी ने निभाया। विपिन शर्मा ने रस्म निभाई। झूला तथा वाहनों की पार्किंग के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। हाट दुकानों के लिए प्लाट बना दिए गए हैं। दर्शकों के बैठने के लिए पंडाल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। व्यापारियों ने अपना डेरा डाल दिया है तथा दुकानों में गुलाल भी पूरी तरह से सज गया है। तहसीलदार राजीव ठाकु र ने बताया कि 10 मार्च सुबह 11 बजे प्लाटों की नीलामी का कार्य शुरू हो जाएगा। आवेदन फार्म तहसील कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। सरकारी तौर पर मेला 13 से 16 मार्च तक चलेगा।

Related posts