सुजानपुर में बनेगा मैरिज पैलेस

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में मैरिज पैलेस के लिए नगर पंचायत जल्द ही भूमि की तलाश करेगी। लोगों की मांग के मद्देनजर नगर पंचायत ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। मैरिज पैलेस बनने से नगर पंचायत को अतिरिक्त आय का साधन भी मुहैया हो सकेगा।
स्थानीय लोगों रमन, रविंद्र, रमेश, श्रवण, अमित, सुमन, राहुल और मुनीष का कहना है कि शहर में कोई भी मैरिज पैलेस न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मैरिज पैलेस बनने से शहर की सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी सुविधा का लाभ मिलेगा। लोगों का कहना है कि मैरिज पैलेस बनने से जहां लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं नगर पंचायत को अतिरिक्त आय का साधन मिलेगा। इससे शहर के विकास कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मैरिज पैलेस के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि का चयन होने के बाद बजट के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। प्रस्ताव तथा राशि स्वीकृत होने के पश्चात निर्माण कार्य होगा। मैरिज पैलेस बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
-मनोज ठाकुर, अध्यक्ष नगर पंचायत सुजानपुर

Related posts