सुखबीर ने न्यू चंडीगढ़ विकसित करने की योजना को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मुल्लांपुर क्षेत्र में न्यू चंडीगढ़ बसाने की सोच को लेकर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने गमाडा की तरफ से इस संबंधित तैयार की योजना को मंज़ूरी दे दी है। शुक्रवार को यहां एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए करते बादल ने कहा कि उन का लक्ष्य न्यू चंडीगढ़ को 21वीं सदी की सभी चुनौतियों के मुकाबले में समर्थ बनाना, दक्षिण पूर्वी एशिया का आर्थिक रंग बनाकर देश का सर्वोत्तम योजनाबद्ध शहर बनाना है।

उन्होंने कहा कि शिवालिक की पहाडिय़ों के पैरों में 15272.5 एकड़ क्षेत्रफल पर न्यू चंडीगढ़ बसाया जाएगा जिसमें इकौ सिटी, मेडि सिटी अन्य प्राजैकट शामिल होंगे। बादल ने कहा कि इसके अंतर्गत अपने प्राजैकट स्थापित करने के लिए अनेकों अंर्तराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी, संस्थाएं जिनमें मुख्य तौर पर अस्पताल प्रबंधन, मैनेजमेंट पाठ्यक्रम, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग ब्रांचे, बायो टैकनॉलॉजी, मल्टीमीडिया अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

प्रस्तावित शहर न्यू चंडीगढ़ के बुनियादी ढांचो के लिए 1278 करोड़ रुपए मंजूर करते हुए बादल ने कहा कि इनमें से 660 करोड़ रुपए बुनियादी ढांचे पर खर्च होंगे। इसके इलावा उप मुख्यमंत्री की तरफ से 10 एम.जी.डी की सामथ्र्य वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लाने के लिए 12 करोड़, पानी स्पलाई, सिवरेज और निकासी प्रबंधों के लिए 262 करोड़, 62 एम.एल.डी सामथ्र्य वाले सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 40 करोड़, 220 के.वी और एक अलग 66 के.वी विद्युत स्टेशनों के लिए 300 करोड़ रुपए को भी मंज़ूरी दी गई है।

इकौ सीटी योजना को हरी झंडी देते बादल ने कहा कि यह विश्व स्तरीय शहर 400 एकड़ और बनाया जाएगा जिसमें 3109 प्लाट विकसित करने की योजना है। इकौ सीटी में 40, 80, 120 फुट की सड़कें, जन सेहत सेवाओं, बिजली, बागबानी 151 करोड़ रुपए के साथ जनवरी 2014 तक विकसित की जाएगी। बादल ने बताया कि मुल्लांपुर गरीबदास और घटना में दो 66 के.वी ग्रिड सब स्टेशन, न्यू चंडीगढ़ में 9ग्रिड सब स्टेशन और दो अलग-अलग 220 के.वी ग्रिड सब स्टेशन स्थापित करने की योजना को जल्द व्यवहार में लाने के निर्देश दिए।

Related posts