
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों ने कल अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि सीरिया में हुए कुल सात में से पांच हमलों में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। इन रासायनिक हमलों में जानलेवा सरीन गैस का उपयोग किया गया था।
संयुक्त राष्ट्र निरीक्षक दल के प्रमुख ए. के सेल्सट्रोम द्वारा निर्मित रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में सीरियाई सैनिक तथा सैकड़ों लोगों की जानें गई थी। सीरिया में बड़े पैमाने पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया जाता रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, गत मार्च में सीरिया के अलेप्पो शहर में खान अल-असल इलाके में भी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। हमले के जांच विशेषज्ञों ने आज कहा कि यहां के जोबर, साराकेब, अशरफियात सनाया इलाके में भी सरीन गैस का इस्तेमाल किया गया।
