सीरिया पर हमले से चौपट हो सकती है दुनिया की अर्थव्यवस्था : ब्रिक्स

सीरिया पर हमले से चौपट हो सकती है दुनिया की अर्थव्यवस्था : ब्रिक्स

सेंट पीटर्सबर्ग: विकासशील एवं विकसित देशों के संगठन ‘ब्रिक्स’ के नेताओं ने आज यहां जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान सीरिया पर सैन्य कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

रूसी राष्ट्रपति व्लीदिमीर पुतिन के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिक्स देशों की बैठक में सीरिया पर सैन्य कार्रवाई पर चर्चा की गई जिसमें ब्रिक्स देशों के नेताओं ने इस पर ङ्क्षचता जताई है और कहा है कि इससे विश्व की अर्थव्यवस्था पर प्रभावित होने की आशंका हैं। सीरिया पर सैन्य कार्रवाई से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ब्रिक्स संगठन में चीन, रूस, ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।

Related posts