सीरियाः संयुक्त राष्ट्र रासायनिक हथियार जांच को मिली मंजूरी

सीरियाः संयुक्त राष्ट्र रासायनिक हथियार जांच को मिली मंजूरी

दमिश्क: राजधानी दमिश्क में सेना द्वारा पिछले सप्ताह रासायनिक हथियारों का प्रयोग किए जाने के आरोपों की जांच करने के लिए सीरिया ने आज संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों को अनुमति दे दी है ।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, निरस्त्रीकरण मामले पर संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष प्रतिनिधि एंजला कान की यात्रा के दौरान आज दमिश्क में सीरिया की सरकार और संयुक्त राष्ट्र के बीच समझौता हुआ है।

इसके तहत प्रोफेसर आके सेलस्टोर्म के नेतृत्व वाली संयुक्त राष्ट्र की टीम दमिश्क प्रांत में रासायनिक हथियारों के प्रयोग के आरोपों की जांच कर सकेगी। बयान में कहा गया है कि समझौता ‘तत्काल प्रभाव’ से प्रभावी होता है।

Related posts