सिलसिलेवार बम हमलो से थर्राया बगदाद, 21 मारे गए

सिलसिलेवार बम हमलो से थर्राया बगदाद, 21 मारे गए

बगदादः इराक की राजधानी बगदाद के नजदीकी क्षेत्रों में सिलसिलेवार कार बम विस्फोट की वारदात में कम से कम 21 लोग मारे गए। जिसमें आठ सुरक्षाकर्मी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोमवार राजधानी के आस-पास के क्षेत्रों में कम से कम आठ कार बम के हमले हुए।

इन हमलों में 98 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राजधानी बगदाद के उत्तरी क्षेत्र में दो हमलों में चार लोग मारे गए जबकि दक्षिणी शहर फलुजा में सुरक्षा बलों के काफिले पर हमले में दो सैनिक मारे गए। रविवार को इराक के विभिन्न प्रांतों में हुए आतंकवादी हमलों में 36 लोग मारे गए थे।

Related posts