
आनी(कुल्लू)। सिराज उत्सव आनी के राजा रघुवीर सिंह मैदान में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव के सम्मान में आयोजित इस उत्सव को इस बार छह से आठ नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका निर्णय वीरवार को सिराज उत्सव कमेटी ने शमशर मंदिर में जाकर देवता से अनुमति से लिया। सिराज उत्सव कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा और उपाध्यक्ष फ कीरचंद वर्मा ने बताया कि छह नवंबर को क्षेत्र के आराध्य देव शमशरी महादेव, पनेउई नाग और कुलक्षेत्र महादेव के आगमन के साथ ही मेले का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।
देवता आगमन के बाद क्षेत्र के विधायक खूबराम आनंद मुख्यातिथि भाग लेंगे, मेले का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सिराज उत्सव के अंतिम दिन राष्ट्रीय स्तरीय दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी लोस सांसद प्रतिभा सिंह करेंगी। छह और सात नवंबर को सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदेश और देश के नामी कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। जबकि दिन के कार्यक्रमों में महिला मंडल, स्थानीय लोक गायकों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिराज उत्सव में व्यापारियों को सस्ते दामों में जगह की जाएगी। मेले को सफ ल बनाने के लिए 26 अक्तूबर को विश्राम गृह आनी में कमेटी की बैठक आयोजित की जा रही है। सिराज उत्सव कमेटी के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से भाग लेने का आह्वान किया है।
