सास बहू ने घर में घुस कर धुनी महिलाएं

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत सास बहू ने एक महिला और उसकी सांस की पिटाई कर डाली। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला देवी पत्नी जगदीश चंद निवासी ठनकरी, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 7 जून को रात करीब सवा नौ बजे वह अपने घर पर थी तो दुर्गी देवी और उसकी बहू उसके घर आईं और उसके साथ गाली गलौच कर पिटाई कर डाली। वहीं दोनों ने उसकी सास जिंदी देवी को भी पीट डाला। इससे दोनों के शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts