
काईस (कुल्लू)। जिले के भुंतर शहर के विकास के लिए साढ़े तीन करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। प्रोजेक्ट को प्रशासनिक स्तर पर हरी झंडी मिल चुकी है। आईपीएच महकमे ने इस प्रोजेक्ट मेंभुंतर शहर और पारला भुंतर के इलाके को शामिल किया है। मंजूरी मिलने के बाद अब आईपीएच विभाग ने शहर को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने का काम शुरू करने की तैयारी कर ली है।
शहर को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने के लिए आईपीएच विभाग ने अलग-अलग भागों में बांट रखा है। जिले के कई इलाके अभी तक सीवरेज कनेक्शन से नहीं जुड़ सके हैं। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग गंदगी को सीधे नदी-नालों में फेंक रहे हैं। इससे प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है। समस्या से निपटने के लिए विभाग ने प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। आईपीएच शमशी के सहायक अभियंता राकेश ठाकुर ने कहा कि मेन लाइन से दूर भुंतर शहर और पारला भुंतर के इलाकों में पाइप लाइन बिछाने के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल गई है। इस पर जल्द कार्य आरंभ किया जाएगा।
