सांप के डसने से लड़की की मौत

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के लंढेर में 15 साल की लड़की की सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 15 वर्षीय बालिका मनीषा निवासी लंढेर को अचानक एक सांप ने डस लिया। जिससे उसकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ने लग गई। इसके बाद लड़की के परिजन उसे अंब अस्पताल ले आए, लेकिन लड़की की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। शरीर में जहर अधिक मात्रा में फैलने के चलते उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

राहगीरों को पिलाया ठंडा पेयजल
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में विश्वकर्मा मार्केट के युवाओं की ओर से मीठे जल की छबील लगाई गई। राहगीरों को ठंडे जल के अलावा फल भी बांटे गए। छबील में मनोज, राजू, सुरेश, संजू, सुरेंद्र, जितेंद्र, मोहेंद्र ने प्रचंड गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाने में सेवाएं दीं।

Related posts