सहायक अध्यापक संघ ने मांगा नियमितीकरण

ऊना। जिला प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ ने सरकार से नियमितीकरण की मांग उठाई है। शनिवार को संघ की बैठक जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ ने अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। वहीं संघ ने मांग उठाई कि प्राथमिक सहायक अध्यापकों का छह दिन का प्रशिक्षण शेष है। उसे जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए, जिससे नियमितीकरण का रास्ता साफ हो सके। ये शिक्षक पिछले दस सालों से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं मात्र मानदेय पर दे रहे हैं। संघ ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करेंगे। इस मौके पर ऊना से रवि कुमार, हरोली से विजय कुमार, अंब से गुरदीप सिंह, बंगाणा से राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, पुष्पिंद्र कंग, गुरविंद्र, संतोष कुमार, राकेश कुमार, रमन, राकेश, दविंद्र, मेहर सिंह, दीपक धीमान, शाम सिंह, रमन कुमार एवं राकेश कुमार सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related posts