ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

कुल्लू। क्षेत्र की एक महिला ने भुंतर थाने में ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पारला भुंतर निवासी एक महिला ने पुलिस में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी शादी पिछले वर्ष को पारला भुंतर निवासी से हुई थी। महिला ने कहा कि शादी के दो-तीन महीनों के बाद उसके ससुराल वाले उससे दहेज मांगने लगे। उसके सास-ससुर, ननद और जेठ उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल वालों पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राम लाल कर रहे हैं।

Related posts