
कुल्लू। पीणी क्षेत्र के तहत पड़ने वाले भेगटा की एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल वालों पर 498 ए, 323 और 506 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेगटा निवासी नीलम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। वहीं, उसका पति मारपीट भी करता है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच का जिम्मा नारायण लाल को सौंपा गया।
पुलिस ने मनाली में पकड़ी 220 ग्राम चरस
कुल्लू। पुलिस ने मनाली में एक व्यक्ति को चरस के साथ धर दबोच लिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने रांगडी के पास गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 220 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान रोपा नोहांडा नामही के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
