सवा करोड़ रुपये से बदलेगी सड़क की सूरत

ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि ऊना जिले को विकास का मॉडल बनाने के लिए वीरभद्र सरकार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उद्योगमंत्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह के खेल मैदान में आयोजित 42वीं जिला स्तरीय छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने भदसाली में 15 लाख की लागत से मैसूरी शैली में बने खूबसूरत रैन शेल्टर का लोकार्पण और ईसपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 84 लाख की लागत से बनने वाली साइंस लैब का शिलान्यास भी किया।
उद्योगमंत्री ने कहा कि सलोह के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को जिले के बेहतरीन स्कूल के रूप में विकसित करने में कोई कसर शेष नहीं रखी जाएगी। इलाके के विकास के प्रति अपने सामाजिक दायित्व को निभाने के लिए औद्योगिक घराने इस स्कूल को अंगीकार करेंगे। सलोह स्कूल में टूर्नामेंट संपन्न होते ही साइंस लैब का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उद्योग मंत्री ने सलोह में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में जिला के हाई एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। ईसपुर-घालूवाल सड़क को संवारने के लिए सवा करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। ईसपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइंस ब्लाक का शिलान्यास करने के बाद उन्होंने ऐलान किया कि ईसपुर स्कूल में नया भव्य भवन बनाया जाएगा, जिसके लिए टेंडर कर दिए गए हैं।
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एके कोहली, अधिशासी अभियंता जीएस राणा, उपनिदेशक सेकेंडरी आरसी टबयाल, उपनिदेशक उद्योग महाप्रबंधक तिलक राज शर्मा, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा, हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर व एडवोकेट धर्म सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेखा राणा, जिला परिषद सदस्य दर्शना देवी व नीलम मनकोटिया, हरोली ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु धीमान, तिलकराज पुरी, यशपाल जस्सा, सुखविंदर कौर, जिला कांग्रेस लीगल सैल के संयोजक वीरेंद्र मनकोटिया, हरोली ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, महासचिव संदीप अग्निहोत्री व जिला इंटक महासचिव संजय जोशी सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts