
नई दिल्ली। गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे डिंपी नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक संगम विहार निवासी डिंपी पर चार आपराधिक मामले दर्ज थे। शुक्रवार को डिंपी के किसी जानने वाले ने उसे गोविंदपुरी बुलाया था। जहां पहले रेस्टोरेंट में उसे खाना खिलाया फिर शराब पिलाई इसके बाद चाकुओं से उस पर 12-13 वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने डिंपी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात के दौरान काफी लोग जमा थे मगर डिंपी को कोई बचाने नहीं आया। बताया जा रहा है डिंपी पर हमला करने वाला एक आरोपी संगम विहार इलाके का घोषित बदमाश है। दक्षिण-पूर्व जिले के उपायुक्त डॉ. पी. करुणाकरन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत डिंपी के खिलाफ भी चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। शनिवार देर रात तक पुलिस हत्यारों को पकड़ नहीं सकी थी।
