सरिये से भरा ट्रक पलटा, चालक जख्मी

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के जोल में एक सरिये से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम आठ बजे के करीब जोल में एक सरिये से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों में रवि कुमार विनोद कुमार, राकेश कुमार व सतीश कुमार का कहना है कि ट्रक सड़क से 15 मीटर नीचे जाकर गिरा, जिसमें चालक को चोटें आई हैं। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां पर कई बार गाड़ियां पलट चुकी हैं। हालांकि यहां से लोनिवि कार्यालय की दूरी मात्र 200 मीटर है। फिर भी विभाग ने इस संवेदनशील जगह पर रेलिंग लगाना उचित नहीं समझा। उधर, बंगाणा थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

Related posts