
लाहौर: लाहौर में वीरवार को सरबजीत सिंह के बाद एक और भारतीय कैदी की अस्पताल में मौत हो गई। भारतीय कैदी की हत्या की आशंका से फिलहाल इनकार नहीं किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमृतसर के पास के एक गांव के रहने वाले जाकिर मुमताज को बीमार होने पर बुधवार को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूत्रों ने बताया कि 50 वर्षीय मुमताज की संदिग्ध दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। हालांकि उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम होने के बाद चल पाएगा। भारतीय नागरिक को अवैध तरीके से पाकिस्तान की सीमा में घुसने के आरोप में तीन अगस्त 2011 को गिरफ्तार किया गया था।
जाकिर मुमताज को लाहौर स्थित कोट लखपत जेल भेजने से पहले शेखपुरा की जेल में रखा गया था। गौरतलब है कि कोट लखपत जेल में ही भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा एक और भारतीय कैदी चमेल सिंह की भी हत्या भी इसी जेल में की गई थी।
