सरप्राइज नाके से पुलिस कसेगी अपराध पर शिकंजा

चंडीगढ़: शहर में बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सरप्राइज नाकों का सहारा लिया है। अधिकारियों की मानें तो पुलिस के सरप्राइज नाके अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेषतौर पर लगाए जा रहे हैं जो ऐसे ही लगाए जाएंगे। अब देखना यह है कि पुलिस की यह तरकीब शहर में अपराधों का ग्राफ कम करने में कितनी कारगर साबित होती है।

यह हैं सरप्राइज नाके

अधिकारियों की मानें तो शहर में लगने वाले रूटीन नाकों से अपराधी भलीभांति से अवगत हो जाते है। ऐसे में वे नाके खत्म होने के बाद या फिर जहां नाके नहीं लगे हैं, उन स्थानों पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते है जहां नाके नहीं लगाए जाते हैं।

ऐसे में शहर मे सरप्राइज नाके लगाना बेहतर है क्योंकि इन नाकों के समय व स्थान बदल दिया जाता है। जो हमेशा ही अपराधियों के लिए सरप्राइज साबित होता है।

Related posts