
ऊना। जिला मुख्यालय पर रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 63वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें बुजुर्गों, बच्चों और युवाओें ने भाग लिया। दौड़ को पद्मश्री चरणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाई। दो किलोमीटर की यह दौड़ एमसी पार्क से शुरू होकर बस अड्डा चौक से डीसी कालोनी, डीसी ऑफिस से पुराना बस अड्डा चौक से गुजरी और एमसी पार्क के समीप संपन्न हुई। दौड़ में पतंजलि योग पीठ, एचपीसीए की ऊना इकाई, पूर्व सैनिकों, मैहतपुर उद्योग संघ, रोटरी क्लब, ऊना जनहित मोर्चा, श्रीश्री रविशंकर स्कूल, युवा सेवा, हिमोत्कर्ष के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। जिला भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ऊना शहरी भाजपा इकाई, गगरेट, चिंतपूर्णी, हरोली, ऊना व कुटलैहड़ मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। रन फॉर यूनिटी के लिए सभी प्रतिनिधियों का पंजीकरण किया गया और दौड़ की अनेक स्थानों से वीडियोग्राफी भी हुई। इस मौके पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को जोड़ने का कार्य किया था और हमारे लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका सम्मान करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों को भारत का अभिन्न अंग बनाया था और पंडित नेहरू के कारण आज भी जम्मू कश्मीर की समस्या सबके सामने खड़ी हुई है।
मोदी ने देश को दिखाई नई राह
सत्ती ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को नई राह दिखाई है। देश की जनता उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है। कहा कि कांग्रेस ने देश को विकास में पीछे धकेला है। ज्यादातर समस्याएं कांग्रेस की ही देन है।
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
मुख्यातिथि पद्मश्री चरणजीत सिंह, भाजपा नेता प्रो राम कुमार, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, विधायक विरेंद्र कंवर, जिला भाजपाध्यक्ष बलवीर बग्गा व जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बलराम बबलू ने सरदार पटेल को श्रद्धाजंलि अर्पित की। कहा कि यह दौड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।
ये रहे मौजूद
पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, सुषमा शर्मा, हरिओम भनोट, सुशील कालिया, प्रो. राम कुमार, सुमित शर्मा, यशपाल राणा, विजय चौधरी, लखवीर लक्खी, रानी रणौत, उर्मिला चौधरी, संतोष सैणी, ममता कश्यप, रमेश भड़ौलियां, संतोख सिंह अरोड़ा, पवन कपिला, सुरजीत सैणी, पवन कुमार, हरीश कुमार, अश्वनी जैन, सुरेंद्र मोहन भारद्वाज, अंबिका दत्त, मनोहर लाल, राजेश कौशल, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, नवदीप कश्यप, पुनित मैहन, राजन सहोड़, राहुल शर्मा, बलदेव डोगरा, मदन पुरी, नवीन पुरी, शिव कुमार संाभर, राकेश कुमार गिका, गगन ओहरी, नीरज जैतिक, विनय आंगरा, नीरज शर्मा, हरविंद्र लक्की, आकाश कुमार, सागर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
