
कुल्लू। अखिल विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने रूसा के खिलाफ मनाली विस के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रूसा की कमियों को एबीवीपी ने विधायक के समक्ष रखा है। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री रितेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों में समेस्टर सिस्टम को जबरन लागू किया गया।
उन्होंने कहा कि समेस्टर सिस्टम से महाविद्यालय में होस्टल और बसों की उचित व्यवस्था न होना से दूर-दराज के छात्रों को भारी समस्याओं का सामना करना पडे़गा। बताया कि एक तरफ राज्य सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ समेस्टर सिस्टम का सिलेबस कैसा है यह भी तैयार नहीं किया गया है। हरिपुर कॉलेज और बंजार कॉलेज ऐसे हैं जहां शिक्षक एवं गैर शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हैं। एबीवीपी ने विधायक गोविंद सिंह ठाकुर से ज्ञापन के माध्यम से गुहार लगाई है कि जल्द राज्य सरकार से इस बारे चर्चा करें।
इस मौके पर एबीवीपी के जिला संयोजक जनेश ठाकुर, संगठन मंत्री रितेश शर्मा, इकाई अध्यक्ष अनीश, इकाई सचिव प्रेम प्रकाश, इकाई उपाध्यक्ष योगराज डोगरा, आर्यनिवेश, बुध राम, पूर्णचंद, कावेश, जगदीश, रविंद्र, सरिता, शालिनी, शिवानी, दीपा, शबनम, सोनूबाला और कनिका मौजूद रहीं।
