सरकारी स्कूलों के लिए ‘घातक’ है विंटर वेकेशन

रुड़की के स्कूलों में विंटर वेकेशन शुरू हो गुरू जी को स्कूल की चिंता सता रही है। विंटर विकेशन के दौरान सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है।

कंप्यूटर चोरी की घटना
आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल विंटर विकेशन में जनपद के 17 स्कूलों में चोरी की घटनाएं हुई थी। चोर अपने साथ एमडीएम का राशन और बर्तन आदि चोरी कर ले गए थे। साथ ही कंप्यूटर चोरी की घटना भी सामने आई थी।

जनपद के सभी सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर� से पांच जनवरी तक के लिए विंटर विकेशन शुरू हो गई है। पांच जनवरी के बाद यदि ठंड बढ़ती है तो छुट्टियों को और आगे बढ़ सकती है।

विंटर विकेशन की छुट्टियों में सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं होती है। इसकी एक बड़ी वजह है कि सर्दियों की रात में लोग अपने घरों दुबके रहते हैं। कोहरा होने की वजह से कुछ दिखाई नहीं देता है। स्कूलों में किसी चौकीदार की व्यवस्था न होने की वजह से चोरों के लिए सरकारी स्कूल सॉफ्ट टारगेट साबित होते हैं।

विंटर विकेशन में चोरी की 14 घटनाएं
चोर आसानी से स्कूल के तालों को तोड़कर एमडीएम का राशन, बर्तन, गैस सिलेंडर आदि ले जाते हैं। यही नहीं जिन स्कूलों में कंप्यूटर और पंखे होते हैं उन्हें चोरी कर ले जाते हैं। पिछले साल विंटर विकेशन में चोरी की 14 घटनाएं हुई थी।

इससे स्कूल खुलने पर मिड-डे मिल नहीं बन पाया था। लाठरदेवा स्कूल में चोरों ने समरसेबिल तक निकाल लिया था। इससे पीने के पानी तक को बच्चे तरस गए थे।

क्या हो सकता है उपाय
स्कूलों में यदि लंबी छुट्टी हों तो स्कूल के समीप किसी मौजिज ग्रामीण या फिर ग्राम प्रधान के सुपुर्दगी में एमडीएम का राशन, बर्तन, गैस सिलेंडर और कंप्यूटर आदि दिये जा सकते हैं। स्कूल खुलने पर उन्हें लिया जा सकता है। इससे इन सामान के चोरी होने की आशंका समाप्त हो जाएगी।

‘विंटर विकेशन में स्कूलों में चोरी की आशंका काफी बढ़ जाती है। इस बात को देखते हुए स्कूल प्रबंध समितियों से वार्ता की जाएगी। सामान को सुरक्षित स्थानों पर रखवाया जाएगा।

Related posts