सरकारी ड्यूटी पर धमकाने का आरोप

कुल्लू। बाह्य सिराज में सरकारी ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी को धमकाने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने कर्मी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 53, 332, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में आईपीएच विभाग में तैनात बेलदार ने कहा है कि बह टिपर-पोखरी पेयजल पाइप लाइन पर काम कर रहा था। उसी दौरान तीन स्थानीय शख्स मौके पर आए और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई और उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ड्यूटी के दौरान धमकी देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की छानबीन का जिम्मा हेडकांस्टेबल मोहिंद्र सिंह को सौंपा गया है।

Related posts