
ऊना। स्थानीय विश्राम गृह में सोमवार को ऊना ब्लाक कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी नमिता रोशनलाल ने की, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल रायजादा भी बैठक में विशेष तौर पर मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं में कुछ नियुक्तियों को लेकर नाराजगी जताई। ऊना सदर की प्रभारी नमिता रोशनलाल ने कहा कि संगठन और सरकार के आपसी तालमेल से ही पार्टी कार्य करती है। लोकतंत्र में हर किसी को अधिकार है कि वह अपनी बात पार्टी मंच पर रखे। हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी द्वारा बैठक में रखी गई बात के संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अवगत कराएंगे। नमिता ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश के हर विस क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा से शुरू किए गए फूड सेफ्टी बिल, केंद्र की अन्य उपलब्धियां, आम जनता के हितों की सुरक्षा के लिए कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकता है।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य सतपाल रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों की ओर से हर क्षेत्र में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, एसएन शुक्ला, नरदेव ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी धीमान, त्रिलोचन सिंह शम्मी, सदर के मीडिया इंचार्ज पितांबर जसवाल, महिंद्र सिंह मिंदी, प्रधान कुलवंत सिंह मान, ब्लाक महासचिव ज्ञानचंद चौधरी,
सचिव कुमार गौरव सहोड़, संतोषगढ़ नपं के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश सैणी, राममूर्ति सैणी, गुरबख्श सिंह मक्कड़, सुरजीत सिंह बरनाला, ऊना युकां उपाध्यक्ष ज्योति अग्निहोत्री, एडवोकेट विनोद कुमार लाडी,
युकां नेता अभिषेक लंबड़, दिनेश सोनी, राजेश सैणी, रविंद्र कुमार, वरुण पुरी, राजेश कुमार
उपस्थित थे।
