
इंदौरा/गगंथ (कांगड़ा)। प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अगले वित्त वर्ष के दौरान सभी वर्ग के लोगों को निशुल्क जेनरिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने विस क्षेत्र इंदौरा के कस्बा गंगथ मेें किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि छोटे अस्पताल से रेफर किए गए रोगी का उचित चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सक ही जांच और उपचार करेंगे। स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है। बहुउद्देशीय स्वास्थय कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया को भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक नूरपुर अजय महाजन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नूरपुर बलदेव पप्पी, सीएमओ डा. गुरंग, डा. राजेश शर्मा, डा. प्रदीप मक्कड़, डा. आशीष गर्ग, डा. मृणाल, डा. संजीव डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे।
