
बंगाणा(ऊना)। क्षेत्र के समूर में एक ट्रक और मोटरसाईकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनसुर देर दोपहर मोटरसाईकिल सवार ऊना की तरफ जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें बाईक चालक लेखराज निवासी गांव पंडोगा की एक टांग में गहरी चोटें आई है। परमजीत सिंह निवासी गांव गोंदपुर बुलां को मामूली चोटें आई है। जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते केस दर्ज नहीं हो पाया। थाना प्रभारी रामदास कौशल ने बताया घटना के संदर्भ में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
