
ऊना। समता सैनिक दल का 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन 14 और 15 जून को स्थानीय निजी होटल में होगा। यह जानकारी आल इंडिया समता सैनिक दल के उत्तरी भारत के सचिव वरिंद्र कुमार ने मंगलवार को दी।
उन्होंने बताया कि भारत रतन बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा 13 मार्च 1927 को आल इंडिया समता सैनिक दल की स्थापना की गई थी। इस अधिवेशन में कोई व्यक्ति किसी भी जाति का हो या किसी भी धर्म का हो, वह भाग ले सकता है। लेकिन, उसे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना होगा, क्योंकि बाबा साहब ने कहा था कि समता का अर्थ है कि सभी लोग समान हैं। अधिवेशन में डॉ. वाईके खिल्लारे बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस मौके पर प्रो. सीडी नायक, डॉ. आरएस कुरील, प्रो. चमन लाल, प्रमुख प्रवक्ता एलआर बाली, डॉ. सुरेंद्र अज्ञात, सुभाष चंद मुसाफिर, डॉ. कुसुम मेघवाल, सोमा सबलोक, डी यादया, डॉ. एचआर गोयल, दादाराव अबांडे भी अपने विचार रखेंगे। इस अधिवेशन में देश भर से पदाधिकारी भाग लेंगे। वरिंद्र कुमार ने बताया कि अधिवेशन में दलित समाज सुरक्षा संस्थान ऊना के साथ साथ सभी पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। इस मौके पर दलित समाज सुरक्षा के अध्यक्ष एडवोकेट एवं संस्था के चीफ प्रमोटर एडवाइजर नरेश कुमार एवं वचन कुमार भी मौजूद रहे।
