
गदरपुर। कांग्रेस के तीन सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। चेतावनी दी कि जल्द ही पथ-प्रकाश, सफ ाई व्यवस्था पर सुधार न होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सभासद अमरजीत सिंह, अरमाना बेगम, मनोज गुंबर मिंटू ने कहा कि चेयरपर्सन अंजू भुड्डी को नगर की जनता ने विकास के आश्वासन पर जिताया था। चुनाव जीतने के बाद पालिकाध्यक्ष जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही हैं। पालिका क्षेत्र में टूटी-फू टी सड़कें, नालियों में गंदगी है। कहा कि वार्डों में सफ ाई, पथ-प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है। उनका कहना है कि पालिकाध्यक्ष के पति द्वारा पालिका के कार्यों में हस्तक्षेप करने से सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभासदों का कहना है कि नगर की जनता प्रति वर्ष लाखों रुपए टैक्स के रूप में देती है। परंतु उन्हें कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। कहा कि वह इस मामले को लेकर शीघ्र ही अग्रिम रणनीति बनाकर शासन-प्रशासन को भी अवगत कराएंगे। इधर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू भुड्डी ने कांग्रेस सभासदों द्वारा लगाए गए आरोपों के बावत कहा कि पालिका क्षेत्र में जो भी कार्य हुए हैं पालिका बोर्ड द्वारा पारित किए गए हैं। उन्होंने कहा पालिका को शासन से जितना भी धन प्राप्त हुआ है उस धन से सभी वार्डों में कार्य करवाए जा रहे हैं।
