
इंदौरा (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र इंदौरा के तहत सनौर गांव में 30 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान संतोष कुमारी पत्नी संतोख सिंह निवासी सनौर के रूप में हुई है। पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार को संतोष कुमारी गांव के कुएं से पानी लाने गई थी। पानी निकालते समय अचानक कुएं में गिर गई। हादसे के वक्त महिला का पति संतोख सिंह काम पर गया था। गांव सनौर के किसी व्यक्ति ने महिला के कुएं में गिरने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला पिछले तीन-चार महीने से मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही थी और अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। इधर, डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
