सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

अंब (ऊना)। उपमंडल के बेहड़ जस्वां मार्ग पर वीरवार को पेश आए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया।
जानकारी के मुताबिक दिलदार सिंह अपनी पत्नी मुमताज (32) के साथ बाइक पर अपने घर ठठल जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक टाटा 407 ट्रक एचपी 22 4183 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चालक दिलदार को मामूली चोटें आईं। उसे 108 की मदद से खंड चिकित्सालय अंब ले जाया गया। घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टर्माटम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा जा रहा है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

Related posts