सड़क हादसे में महिला की मौत

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के गांव बाथू में पेश आए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच तेज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम बाथू निवासी 40 वर्षीय बबली देवी अपने पति के साथ स्कूटर पर जा रही थी कि इसी दौरान स्कूटर स्किड हो गया। इससे बबली सड़क पर गिर गई और बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे घायलावस्था में बीबीएमबी अस्पताल नंगल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नाजुक हाल को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

Related posts