सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एमवीआई

कुल्लू। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दवाड़ा के पास हादसे में एमवीआई कुल्लू बाल-बाल बच गए। वे और उनका परिवार कार में मंडी से कुल्लू जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। एमवाई सहित उनकी पत्नी और बेटे को चोटें आई हैं। ये सभी कार में सवार थे। घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भरती किया गया है। चालक की पहचान धर्म सिंह निवासी बैहना, मंडी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार करीब 12.30 बजे एमवीआई मंडी से कुल्लू आ रहे थे। इसी दौरान गाड़ी पर दवाड़ा के पास एक बड़ा पत्थर गिर गया। इससे चालक धर्म सिंह की मौत हो गई।
हादसे में एमवीआई कुल्लू रूप सिंह कल्याण निवासी दो अंब (तल्याहड़ ) मंडी, पत्नी भावना और बेटा गौरव घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को आल्टो कार से बाहर निकाला गया। परिवार सहित उनका कुल्लू अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। एसएचओ औट अनिल कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कुल्लू अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की छानबीन एएसआई मोहर सिंह कर रहे हैं।

Related posts