सड़क हादसे में दूसरे घायल की भी मौत

सड़क हादसे में दूसरे घायल की भी मौत
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर बागवानिया के समीप हुए सड़क हादसे में दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई है। पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त बाइक से मिली एक डायरी में लिखे नंबरों पर संपर्क करने से हुई। पुलिस ने फरार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार देर सांय शिमला से नालागढ़ से आ रही एक बस जैसे ही बागवानियां पहुंची तो दूसरी ओर से आ रहे बाइक से टकरा गई। इस आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक आनंदपुर साहिब पंजाब के गांव के मसेवाल निवासी धर्मपाल (38) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके ही गांव के विनोद कुमार (32) ने चिकित्सालय में पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार इन दोनों की देर सांय तक शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस ने बाइक से मिली एक डायरी में कुछ नंबर मिले। जिस पर संपर्क करने से मृतक धर्मपाल के सगे भाई राजेश के बात हुई। यह दोनों व्यक्ति अपनी बहन और जीजा के घर मानपुरा आ रहे थे।
पुलिस के अनुसार दोनों मृतक विवाहित थे। इस मामले में एसपी अरूल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने फरार चालक को भी नालागढ़ से ही गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ।

Related posts