
टाहलीवाल/बंगाणा ऊना। क्षेत्र के टाहलीवाल एवं बंगाणा में पेश दो सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हंै। टाहलीवाल मेें कार और स्कूटर के बीच टक्कर हुई। इसमें स्कूटर सवार को चोटें आई हैं। बंगाणा में एक्टिवा एवं ट्रक के बीच हुई टक्कर दो पंजाबी युवक घायल हो गए। उन्हंे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण कुमार निवासी बहडाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपने मोटर स्कूटर पर सवार होकर अपने निजी काम से टाहलीवाल जा रहा था तो टाहलीवाल के पास एक कार ने तेज रफतारी से गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। इससे उसे इसे चोटें आई हंै। वहीं बंगाणा में देर दोपहर एक एक्टिवा और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें दो पंजाबी युवक गौरव कुमार एवं अर्जुन निवासी होशियारपुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें घायलवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख ईलाच चल रहा है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों के संदर्भ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन रूप कर दी है।
