
अमृतसर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता बलबीर पुंज ने कहा कि भाजपा एफडीआई का रिटेल क्षेत्र में तब तक विरोध जारी रखेगी जब तक केंद्र सरकार फैसला वापस नहीं ले लेती। पुंज बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पुंज ने कहा कि एफडीआई से भारत का छोटा रिटेलर पूरी तरह तबाह हो जाएगा। आज रिटेलर भाजपा के साथ है। भाजपा का आधार ही छोटा व्यापारी है। इस लिए भाजपा सड़क से लेकर संसद कर एफडीआई का विरोध करेगी।
इस अवसर पर सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एफडीआई की मंजूरी देकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर भारतियों को विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के आगे गुलाम बना दिया है। भारत की सारी अर्थ व्यवस्था छोटे व्यापर पर निर्भर है। भारत सरकार ने छोटे व्यापारियों के साथ साथ अर्थ व्यवथा को भी विदेशी कंपनियों के आगे गिरवी रख दिया है।
