सड़क और अस्पताल भवन जनता को समर्पित

मैड़ी (ऊना)। विधायक कुलदीप कुमार ने सोमवार को ज्वार-लाहड़ संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 1.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार किलोमीटर लंबी सड़क से सैकड़ों स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। इससे पहले उन्होंने लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि विकास हमेशा से ही कांग्रेस की पहचान रहा है। समाज के हर वर्ग को समान सुविधा तथा हर वर्ग का एक समान विकास ही उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक हरि दत्त शर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जम्बाल, राजकुमार गौतम, डा. रविंद्र, नरेश बरोटिया, अनिल ठाकुर, एससी एसटी सैल के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, उपाध्यक्ष राकेश कतनौरिया, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन स्वर्ण सिंह ढिल्लों, जगतार सिंह, संजीव कुमार कुक्कू, रघु दत्त और दिनेश उपस्थित थे।

Related posts