
हमीरपुर। कांग्रेस की रैली के दौरान शहर में जाम की समस्या बनी रही। वाहनों की लंबी कतारों के चलते अधिकतर निजी बसों के रूट प्रभावित हुए। इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रैली का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान में किया गया। हालांकि रैली मैदान में सभी वाहन बस अड्डा के पास स्थित गेट से अंदर दाखिल हुए। इससे बस अड्डा के पास एनएच-88 पर जाम की स्थिति बनी रही। यहीं नहीं एलआईसी कांप्लेक्स के पास निकासी नाली में ट्राला कार के धंसने से यातायात अवरुद्ध रहा। नादौन चौक के पास रुक-रुक कर जाम लगता है। यहां करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं भोटा चौक में भी वाहनों की लंब कतारें लगी रही। रैली के दौरान शहर भर में जाम की स्थिति बनी रही। यात्रियों में प्रताप सिंह, सुनील कुमार, सुभाष राणा, कल्याण चंद, संसार चंद, सुनील राणा आदि का कहना है कि जाम के चलते उन्हें काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा है। पहले ही अधिकतर रूटों पर बसें नहीं दौड़ चल रही है। जो बसें रूटों पर दौड़ी। वह शहर में जाम के चलते गंतव्य के लिए देरी से रवाना हुईं। कई बसों की रूट भी जाम के चलते रद्द हो गए हैं। हालांकि यातायात पुलिस शहर में जगह-जगह तैनात थी। लेकिन इसके बावजूद जाम की स्थिति बनी रही।
