
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंग्लैड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवा दिए है। क्रीज पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवैल और मिशेल मार्श खेल रहे है। मैक्सवैल ने अपने पचास रन पूरे कर लिए है।
टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे है। ऑस्ट्रेलिया टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज 50 से भी कम रनों के भीतर आउट हो गए।
