संत गोपालदास ने अनशन तोड़ा

चंडीगढ़ (बंसल): गोचरान भूमि मुक्त करवाने के लिए 10 मई से अनशन पर बैठे संत गोपालदास ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अपना अनशन तोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें जूस पिलाया। साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि गौचरान भूमि को लेकर उनकी मांगों पर जल्द ही उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि संत गोपाल दास पिछले 81 दिनों से गौचरान भूमि को मुक्त करने के लिए अनशन कर रहे थे। शनिवार शाम को गोपाल दास गोहाना के गल्र्ज मैडीकल कालेज के अस्पताल से मोटरसाइकिल पर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए थे।

Related posts