संजीव एसएफआई के जिलाध्यक्ष बने

हमीरपुर। एसएफआई का 18वां जिला सम्मेलन सुदिप्तो गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ झंडा फहराकर किया गया। इसके बाद शहीद वेदी पर फल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
सम्मेलन के शुभारंभ में उत्तराखंड में मारे गए बाढ़ प्रभावितों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्व राज्य अध्यक्ष और जिप सदस्य जोगेंद्र कुमार ने देश के राजनीतिक और आर्थिक हालातों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की निजीकरण नीतियों के चलते महंगाई आसमान छू रही है। शिक्षा आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही है। इसके विरोध में एसएफआई को आंदोलन छेड़ने की जरूरत है। सम्मेलन में नौजवान सभा के नेता अनिल मनकोटिया और एसएफआई के राज्य उपाध्यक्ष सुरेश सरवाल ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में शिक्षा के निजीकरण, क्षेत्रवाद के विरुद्ध संघर्ष करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पहले जिला सचिव जसवीर कुमार ने गठन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट को चर्चा के पश्चात पारित कर दिया गया।
संगठन की 35 सदस्यीय कमेटी के चुनाव भी करवाए गए। इसमें संजीव को जिलाध्यक्ष और पवन कुमार को सचिव चुना गया। कार्यकारिणी में राहुल, कपिल, संजीव, सागर, उमेश, अंकित, वंदना, सन्नी, अजय, राजन, अमित, लक्की, पंकज, रश्मी, ज्योति, लवली, प्रवीण, सपना, बबीता, शिवानी, सुरेश, विवेक, पवन, संजीव, राकेश, रिम्मी, लब्बू, रोबिन, अभिषेक, गौरव, मुकेश, सेठी और अंकुश को सदस्य के रूप में रखा गया। सम्मेलन में अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related posts