श्रीसंथ की न्यायिक हिरासत 4 जून तक बढ़ी

श्रीसंथ की न्यायिक हिरासत 4 जून तक बढ़ी

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर एस.श्रीसंथ को साकेत कोर्ट ने 4 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं अभिनेता विंदू की न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी गई। चंदीला, पटेल और अश्विन को भी हिरासत में भेजा गया है। श्रीसंथ, चंदीला, पटेल और अश्विन आज साकेत कोर्ट में हाजिर हुए थे।

कोर्ट ने श्रीसंथ को 4 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। श्रीसंथ को दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से श्रीसंथ पुलिस रिमांड पर था। वहीं अभिनेता विंदू को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था उसकी भी न्यायिक हिरासत 31 मई तक बढ़ा दी गई है।

Related posts